पटना-दिल्ली का सफर होगा आसान, जून-जुलाई में खुलेगा बक्सर-हैदरिया का लिंक रोड, देखें लेटेस्ट अपडेट

Patna Buxar Highway: पटना और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच लंबे समय से बनी जाम की समस्या जल्द खत्म होने वाली है. बक्सर-गाजीपुर के बीच चार लेन हाईवे और नए पुल के निर्माण से बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सफर आसान होगा. इससे दूरी घटेगी और यात्रा समय में भी बड़ी बचत होगी.

Patna Buxar Highway: पटना और लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार की राजधानी को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली राह अब आसान होने वाली है. फिलहाल बक्सर से गाजीपुर के बीच लगभग 20 किलोमीटर का हिस्सा एक बड़े बोटलनेक (जाम वाली जगह) के रूप में जाना जाता है. यहां कम चौड़ी सड़क और पुरानी पुलिया के कारण घंटों जाम लगा रहता है. इस समस्या का काफी हद तक समाधान इस साल जून-जुलाई तक हो जाएगा. पटना-बक्सर एनएच 922 को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 17 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का काम भी साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है.

ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का हिस्सा यह प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट गाजीपुर से बलिया होते हुए बिहार के मांझी घाट तक बन रहे ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का हिस्सा है. लगभग 5300 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस 134 किलोमीटर लंबे हाईवे का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. गंगा किनारे का इलाका होने के कारण मानसून में मिट्टी की कमी और बाढ़ जैसी चुनौतियों की वजह से निर्माण में थोड़ी देरी हुई है.

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से बिहार से दिल्ली, आगरा और लखनऊ की दूरी करीब 17 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रियों का कम से कम 45 मिनट का समय बचेगा. करीमुद्दीनपुर के पास एक खास इंटरचेंज बनाया गया है. यहां से वाहन सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या-क्या सुविधा होगी

यह हाईवे बेहद आधुनिक होगा. इस पर गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी. सुरक्षा के लिए यहां एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जा रहा है. इसका फायदा यह होगा कि अगर सड़क पर कोई दुर्घटना होती है, तो सीसीटीवी और सेंसर के जरिए कंट्रोल रूम को अपने आप सूचना मिल जाएगी.

इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन और खराब मौसम की जानकारी देने वाले डिजिटल साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे. बक्सर में गंगा नदी पर एक नया तीन लेन का पुल भी बन रहा है, जो पुराने और जर्जर पुलों के बोझ को कम करेगा और भारी वाहनों को सुरक्षित रास्ता देगा.

इस नए हाईवे नेटवर्क के तैयार होने से न केवल बक्सर और बलिया, बल्कि पटना, भोजपुर और सारण जैसे जिलों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा. यह सड़क बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच व्यापार और पर्यटन के लिए एक लाइफलाइन साबित होगी. अब लोगों को संकरी गलियों और गाजीपुर के जाम में फंसने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे सीधे एक्सप्रेसवे के जरिए तेज रफ्तार सफर का आनंद ले सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, अब गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन, ऐसे काम करेगी नई तकनीक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >