पटना में 2 मई से शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, नौ टीमें सड़क से हटाएंगी हर अवैध कब्जा

Patna Bulldozer Action: पटना में 2 मई से 30 मई तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा. नौ टीमें राजधानी के कई इलाकों में अवैध कब्जा और गलत पार्किंग पर कार्रवाई करेंगी. दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर और भारी जुर्माने लगाया जाएगा.

Patna Bulldozer Action: पटना में शनिवार 2 मई से अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू होने जा रहा है. पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस ने राजधानी को जाम और अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए 30 मई तक विशेष ड्राइव चलाने का फैसला लिया है. इस अभियान के लिए कुल नौ टीमें बनाई गई हैं. ये टीमें अलग-अलग इलाकों में रोज कार्रवाई करेंगी. हर दिन अभियान की समीक्षा भी होगी ताकि किसी तरह की लापरवाही न हो.

नौ टीमें मिलकर चलाएंगी बड़ा अभियान

डीएम ने सभी एसडीओ, एसडीपीओ और अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि अभियान पूरी सख्ती के साथ चलाया जाए. अगर कोई व्यक्ति कार्रवाई में बाधा डालता है या सरकारी टीम का विरोध करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. जो लोग हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण करेंगे, उन पर एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य होगा.

इन इलाकों में चलेगा सबसे ज्यादा अभियान

यह विशेष अभियान नगर निगम के पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी अंचल के अलावा खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर में भी चलेगा. नगर निगम, पुलिस, ट्रैफिक, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग एक साथ कार्रवाई करेंगे.

बड़े रोड और चौराहे रहेंगे प्रशासन के निशाने पर

प्रशासन ने नेहरू पथ, बोरिंग रोड, कंकड़बाग मेन रोड, गांधी मैदान इलाका, अटल पथ और सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन तक के रास्तों को प्रायोरिटी लिस्ट में रखा है. टी-प्वाइंट, गोलंबर और बड़े चौराहों को जीरो टॉलरेंस जोन बनाया गया है. यहां रोज निगरानी होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लगेगा भारी जुर्माना

अवैध वेंडिंग, गलत पार्किंग और सड़क किनारे बिना अनुमति व्यापार करने वालों पर कार्रवाई होगी. अस्थायी अतिक्रमण पर 5 हजार रुपये और स्थायी अतिक्रमण पर 20 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा. अस्पतालों के आसपास विशेष निगरानी रहेगी ताकि मरीजों और एंबुलेंस को कोई दिक्कत न हो. साथ ही पुलिस वाहन जांच अभियान भी तेज करेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 60 किमी की रफ्तार से आएगी आंधी, 4 मई को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके जिले का कैसा रहेगा हाल

मजदूर दिवस पर एनडीए सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी, बिहार का नाम श्रमिक प्रदेश रखने की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >