Patna: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट, पटनावालों के लिए गुड न्यूज

Patna: पटना में बन रहे दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर नया अपडेट आया है. इस रोड के बन जाने से कई इलाकों के लोगों को काफी सहूलियत होगी.

Patna: बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर तेज गति से काम चल रहा है. मेट्रो फर्स्ट फेज को लेकर भी लगातार अपडेट आ रहा है. इसके अलावा ग्रीनफिल्ड फोरलेन भी बनने को तैयार है. इसी कड़ी में पटना साहिब से जेपी गंगा पथ तक एक नया फोरलेन संपर्क मार्ग बनाया जाएगा. रेलवे बोर्ड ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर मंजूरी दे दी है. 2019 में प्रस्तावित हुए इस प्रोजेक्ट में पुरानी रेल पटरी सहित 18.54 एकड़ जमीन का इस्तेमाल होगा. अब रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के लिए 14.38 एकड़ जमीन देने की मंजूरी दी है. बिहार सरकार रेलवे को इस जमीन के बदले वीर कुंवर सिंह पार्क की 4.80 एकड़ जमीन और 98.24 करोड़ रुपये देगी.

Elevated road

पटना के इन इलाकों में रहने वालों के लिए गुड न्यूज

पटनावासी लंबे समय से इस एलिवेटेड रोड के बनने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. आखिरकार पटना साहिब से जेपी गंगा पथ तक फोरलेन संपर्क मार्ग के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है. इस एलिवेटेड रोड के बनने से कंगन घाट, दीदारगंज, गाय घाट और दीघा जेपी सेतु इलाके में रहने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी. इस एलिवेटेड रोड को अटल पथ के तर्ज पर तैयार किया जाएगा. इस रोड के बन जाने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि पटना की सुंदरता भी बढ़ जाएगी.

जाम से मिलेगा छुटकारा

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तो लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जेपी गंगा पथ से पटना साहिब तक का काम रेलवे बोर्ड की मंजूरी के इंतजार में रुका हुआ था. बोर्ड ने अब मंजूरी दे दी है तो जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा. इस रूट पर एलिवेटेड रोड बन जाने से यात्री बिना किसी जाम, रुकावट और परेशानी के दीदारगंज, गाय घाट, कंगन घाट और दीघा जेपी सेतु तक पहुंच सकेंगे. 

इसे भी पढ़ें: यूट्यूब से सीखा साइबर ठगी का तरीका, फिर दिया अपराध को अंजाम, 4 लोग गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >