पटना में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से, शव के पास मिला देसी कट्टा, पुलिस जांच में जुटी

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

पटना के बाढ़ से जयमणी कुमार की रिपोर्ट

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर के पास मिले शव के समीप एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्य के लिए घरों से बाहर निकले तो उन्होंने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

सिर में गोली लगने के मिले निशान

प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर गोली लगने के निशान दिखाई दिए हैं. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हत्या का है, आत्महत्या का है या फिर किसी अन्य परिस्थिति में युवक की मौत हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

मृतक की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

फिलहाल पुलिस ने मृतक की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की है. हालांकि स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों का कहना है कि मृत युवक बासोबगी गांव का रहने वाला सुजीत कुमार हो सकता है. पुलिस का कहना है कि पहचान की पुष्टि के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी.

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस घटनास्थल से मिले देसी कट्टे समेत अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की गहन पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >