अटल पथ पर एंबुलेंस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे 4 अटेंडेंट और मरीज, मची अफरातफरी

Patna Atal Path: पटना के अटल पथ पर शनिवार शाम को एक मरीज को PMCH ले जा रही एंबुलेंस में अचानक आग लग गई. इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने वाहन रोका और परिजनों ने मरीज को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला. इस सूझबूझ से एंबुलेंस में सवार पांचों लोग बाल-बाल बच गए.

Patna Atal Path: पटना के अटल पथ पर शनिवार की शाम मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई. यह घटना उस वक्त हुई जब एंबुलेंस एक मरीज को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) ले जा रही थी. अचानक वाहन से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए सड़क पर गाड़ी रूक गई.

सूझबूझ से टल गया बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चलते वाहन के इंजन हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा. धुआं देखते ही एंबुलेंस चालक ने हालात को समझते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया. चालक की इस सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो मरीज और साथ चल रहे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी.

एंबुलेंस में एक मरीज के साथ चार अटेंडेंट मौजूद थे. चालक और परिजनों ने बिना घबराए मरीज को स्ट्रेचर समेत बाहर निकाला और सभी अटेंडेंट को सुरक्षित सड़क के किनारे पहुंचाया. कुछ ही पलों के बाद एंबुलेंस में आग तेजी से फैल गई और वाहन से लपटें उठने लगीं. तब तक सभी लोग सुरक्षित बाहर आ चुके थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आग कैसे लगी पता नहीं चल पाया

आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास खड़े लोग भी सुरक्षित दूरी पर चले गए. आग पर काबू पाने की कोशिश की गई और कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई. घटना के कारण अटल पथ पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि इंजन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है. प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद एंबुलेंस की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें: नाम के समाजवादी नेताओं ने डुबोई RJD की लंका, विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >