Patna Air Show: पाराजंपर्स तिरंगे और वीर कुंवर सिंह के फोटो के साथ करेंगे जंप, शौर्य दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Patna Air Show: स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर पटना के जेपी गंगा पथ पर 22 और 23 अप्रैल को सेना के सूर्यकिरण विमान एयरोबेटिक शो दिखाएंगे. प्रशासन की ओर से वायुसेना के अभ्‍यास को देखने की व्‍यवस्‍था की जा रही है.

Patna Air Show: बिहार की राजधानी पटना इन दिनों राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी है. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को ‘शौर्य दिवस विजयोत्सव’ के रूप में भव्य रूप से मनाने की तैयारी में जुटी है. यह ऐतिहासिक आयोजन 22 और 23 अप्रैल को जेपी गंगा पथ पर आयोजित किया जाएगा.

सूर्यकिरण का एयरोबेटिक शो और वीरता की उड़ान

इस उत्सव के दौरान भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम एयरोबेटिक शो दिखाएगी. गगनचुंबी कलाओं के माध्यम से देशभक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया जाएगा. 23 अप्रैल को वायुसेना के पैराजंपर्स वीर कुंवर सिंह की तस्वीर और तिरंगे के साथ आसमान से उतरेंगे.

यहां बैठकर ले सकेंगे कार्यक्रम का आनंद

जेपी गंगा पथ पर सभ्यता द्वार के सामने हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. इसके लिए जर्मन हैंगर का निर्माण किया जा रहा है, जहां आमजन सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से इस भव्य कार्यक्रम का आनंद उठा सकेंगे.

पटना एयर शो

चाक-चौबंद सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां

शौर्य दिवस के आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. 140 पदाधिकारी और 400 से अधिक कॉन्स्टेबल और होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही हाईटेक कंट्रोल रूम, इमरजेंसी फायर सर्विस और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है.

पटना एयर शो

नीतीश कुमार रहेंगे मुख्य अतिथि

23 अप्रैल को आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे. उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, कई मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. यह आयोजन न सिर्फ प्रशासनिक शक्ति का प्रदर्शन होगा, बल्कि यह बिहार के इतिहास, संस्कृति और वीरता का जीवंत प्रतीक भी बनेगा. बाबू वीर कुंवर सिंह के सम्मान में नीतीश सरकार ने विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय और गंगा पर पुल का निर्माण किया करवाया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >