Patna के 575 स्कूलों को मिलेगा पीएम श्री का दर्जा, जानें अन्य स्कूलों से कैसा होगा अलग

Patna: भारत सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्कूलों को पीएम श्री स्कूल का दर्जा दिया जा रहा है.

Patna: सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भारत सरकार की ओर से स्कूलों को पीएम श्री स्कूल (PM SHRI School) का दर्जा दिया जा रहा है. भारत सरकार की ओर से पांचवें चरण में पटना जिले के 575 स्कूलों को पीएम श्री का दर्जा देने के लिए सहमति दी गयी है. इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से पत्र मिलने के बाद जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमृत कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख कर सूची में शामिल स्कूलों को पांच दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया है.

पीएम श्री पोर्टल पर करना होगा आवेदन

सूची में शामिल जिले के सभी विद्यालय पीएम श्री के पोर्टल पर यू-डायस, मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से पोर्टल खोल सकते हैं. पांच दिसंबर तक विद्यालय के प्राचार्य के देख-रेख में आवेदन किया जायेगा. आवेदन का सत्यापन 10 दिसंबर तक प्रखंड स्तर पर किया जायेगा. चयनित विद्यालय भौतिक रूप से पीएम श्री विद्यालय के मानक के अनुरूप होंगे.

Pm shree school

31 विद्यालयों को मिल चुका है पीएम श्री का दर्जा

भारत सरकार के पीएम श्री अभियान के तहत जिले के 31 स्कूलों को पहले पीएमश्री का दर्जा मिल चुका है. स्कूलों को यह दर्जा प्राप्त होने के बाद विकास के लिए विशेष फंड मुहैया कराया जाता है और उसी मानक के अनुरूप स्कूलों में विकास कार्य होता है. जिले के कुछ स्कूलों को इस स्तर पर तैयार भी किया जा रहा है. पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद चयनित स्कूल के नाम के आगे पीएम श्री शब्द जोड़ा जाता है.

अन्य स्कूलों से कितना अलग होता है

पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद इन स्कूलों में अनुशासन बढ़ाने पर जोड़ दिया जाता है. प्रत्येक बच्चों को यूनिफार्म में स्कूल आना अनिवार्य होता है. साथ ही स्कूल के पुस्तकालय व प्रयोगशाला को सुव्यवस्थित करना, पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित पत्रिका, प्रतिदिन हिंदी -अंग्रेजी का एक-एक अखबार उपलब्ध कराना, सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री व खेल सामग्री की व्यवस्था की जाती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली एक और फोरलेन की सौगात, औरंगाबाद से पटना जाना होगा आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >