Patliputra University : सर्वर की गड़बड़ी से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स नहीं भर पाये फॉर्म

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सत्र-2023-25 रेगुलर व प्रोमोटेड छात्र-छात्रा परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो गये हैं

पटना.

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सत्र-2023-25 रेगुलर व प्रोमोटेड छात्र-छात्रा परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो गये हैं. इन सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा फाॅर्म भरने में समस्या आ रही थी. बहुत सारे छात्र-छात्राओं का फार्म सर्वर में गड़बड़ी के कारण नहीं भरा पाया है. इसके साथ ही पिछले सत्र के भी कई छात्र-छात्राएं, जो प्रमोटेड थे, उनके परीक्षा फाॅर्म भरे जाने पर स्वत: सभी पेपर ओपेन होने की समस्या आ रही है. प्रोमोटेड स्टूडेंट्स परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >