Patna 15 SHO Changed : पटना जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. जिले के 15 थानों के थानाध्यक्षों को बदलकर कई अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को पुलिस केंद्र और एसएसपी कार्यालय में भी भेजा गया है.
पाटलिपुत्र की कमान रितुराज कुमार सिंह को
पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह को बेलछी, भदौर और सकसोहरा का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है. उनकी जगह जक्कनपुर थाना के थानाध्यक्ष रितुराज कुमार सिंह को पाटलिपुत्र थाने की कमान सौंपी गयी है.
जक्कनपुर में देवानंद शर्मा की तैनाती
बख्तियारपुर थाना के थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा को जक्कनपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं बाढ़ थाना के थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है.
बाढ़ थाने की जिम्मेदारी पूर्णनेंदू कुमार को
बाढ़ थाने की नयी जिम्मेदारी मोकामा के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पूर्णनेंदू कुमार को दी गयी है. उन्हें थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है.
शास्त्रीनगर और दानापुर में अदला-बदली
शास्त्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को दानापुर थाना की कमान सौंपी गयी है. वहीं दानापुर के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज को शास्त्रीनगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है.
कंकड़बाग में संजीव कुमार संभालेंगे कमान
कंकड़बाग थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को हटा दिया गया है. उन्हें शाहजहांपुर और दनियावां का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है. कंकड़बाग थाना की नयी जिम्मेदारी खुसरूपुर के थानाध्यक्ष रहे संजीव कुमार को दी गयी है.
खुसरूपुर और कादिरगंज में भी बदलाव
खुसरूपुर थाना के नये थानाध्यक्ष रौशन कुमार बनाये गये हैं. इससे पहले वह कादिरगंज थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे. कादिरगंज थाना की जिम्मेदारी 90 फीट ओपी प्रभारी राहुल यादव को सौंपी गयी है.
सिगोड़ी और नेऊरा में नये थानाध्यक्ष
कन्हौली ओपी प्रभारी राजू कुमार सिंह को सिगोड़ी का थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं जेपी सेतु टीओपी प्रभारी विष्णु कुमार को नेऊरा थाने की कमान दी गयी है. नेऊरा थानाध्यक्ष जगदीप राणा को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है.
पुनपुन में बमबम कुमार की तैनाती
पुनपुन थाना की थानाध्यक्ष बेबी कुमारी को दनियावां भेज दिया गया है. उनकी जगह शाहजहांपुर थानाध्यक्ष बमबम कुमार को पुनपुन थाने की जिम्मेदारी दी गयी है.
शाहजहांपुर में उत्तम कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
शाहजहांपुर थाना के थानाध्यक्ष का पद अब विशिष्ट आसूचना इकाई में तैनात उत्तम कुमार संभालेंगे. इस फेरबदल के तहत उन्हें शाहजहांपुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
घोसवरी थानाध्यक्ष बने एसएसपी कार्यालय के ओएसडी
घोसवरी थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी को एसएसपी कार्यालय का ओएसडी बनाया गया है. वहीं घोसवरी थाना की कमान जेपी गंगा पथ मेरीन ड्राइव के ओपी प्रभारी दीपक मणी को सौंपी गयी है.
अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था पर फोकस
पटना जिले में हुए इस फेरबदल को अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है. थानों में नये अधिकारियों की तैनाती के साथ पुलिस की स्थानीय व्यवस्था में भी बदलाव होगा. अब नये थानाध्यक्षों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी.
