Patna News : हार्डिंग पार्क में बन रहा पैंसेजर टर्मिनल भी जुड़ेगा मल्टी मॉडल हब व सब-वे से

हार्डिंग पार्क में बन रहे पैसेंजर टर्मिनल को भी मल्टी मॉडल हब और सब-वे से जोड़ा जायेगा. साथ ही जंक्शन के पास बन रहे मेट्रो स्टेशन को भी नये सब-वे से कनेक्ट किया जायेगा.

संवाददाता, पटना

पटना जंक्शन आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. यात्रियों को राहत देने के लिए हार्डिंग पार्क में बन रहे पैसेंजर टर्मिनल को जीपीओ के पास नये वाले सब-वे से कनेक्शन किया जायेगा. वहीं, जंक्शन के पास बन रहे मेट्रो स्टेशन को भी नये सब-वे से कनेक्ट किया जायेगा. इसके अलावा अलग से 40 फुट के दो फुट ओवरब्रिज बनाये जायेंगे. मल्टी मॉडल हब और हार्डिंग पार्क में बन रहे पैसेंजर टर्मिनल को एक साथ जोड़ा जायेगा. इसके लिए पटना जंक्शन व जीपीओ के पास से दो सब-वे का निर्माण किया जायेगा. बुधवार को दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम आधार राज, नगर विकास विभाग के सचिव अभय कुमार, पुल निर्माण निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक और नगर आयुक्त अनिमेष पराशर सहित कई अफसरों ने पटना जंक्शन व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया.एडीआरएम आधार राज ने बताया कि हार्डिंग पार्क में पैसेंजर टर्मिनल के प्रथम चरण का काम शुरू हो गया है. परिसर की चहारदिवारी का काम जारी है.

हार्डिंग पार्क टर्मिनल पर बनेंगे पांच प्लेटफाॅर्म

निर्माण को लेकर एडीआरएम ने संबंधित स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया. कहा कि हार्डिंग पार्क में पांच प्लेटफॉर्म, पांच रेललाइन, अनारक्षित व आरक्षित टिकट काउंटर बनेंगे, जबकि दूसरे चरण में दूरसंचार विभाग की जमीन मिलते ही पैसेंजर टर्मिनल के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ायी जायेगी. इस टर्मिनल को मल्टी मॉडल हब से सब-वे के माध्यम से जोड़ा जायेगा. इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग करायेगा. मल्टी मॉडल हब में वाहन लगा कर सब-वे से रेलयात्री आयेंगे व जायेंगे. जंक्शन मेट्रो स्टेशन व मौजूदा सब-वे से जोड़ा जायेगा. यात्री आसानी से मल्टी मॉडल हब, जंक्शन मेट्रो स्टेशन की ओर से सीधे मदनी मुसाफिरखाना के पास निकल सकेंगे.

5-5 हजार यात्रियों की क्षमता के बनेंगे दो होल्डिंग एरिया

पटना जंक्शन के पार्सल क्षेत्र व जीपीओ के पास दो होल्डिंग एरिया बनाये जायेंगे, जिसकी क्षमता पांच-पांच हजार की होगी. इससे पर्व-त्योहार में होने वाली अतिरिक्त भीड़ होने पर परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा करबिगहिया की ओर से महावीर मंदिर की ओर आने-जाने की सुविधा के लिए पटना जंक्शन पर दो फुट ओवरब्रिज भी बनाने की योजना है. पटना जंक्शन पर कुल पांच फुट ओवरब्रिज हो जायेंगे. अभी इनकी संख्या तीन है. जंक्शन पर मस्जिद के पीछे रेलवे के पावर सब स्टेशन को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जायेगा.

सब-वे और मल्टी मॉडल हब में मिलेगी ट्रेनों की जानकारी

पटना जंक्शन पर से दो दोमंजिला भवन बनेगा. इसके निचले तल पर रिजर्वेशन व यूटीएस काउंटर बनेंगे. वहीं ट्रेनों की रियल टाइम मॉनीटरिंग, ट्रेन के आने-जाने के प्लेटफॉर्म और कोचों की स्थिति का डिस्प्ले सब-वे व मल्टी मॉडल हब में भी होगा. ऐसे तीन से चार स्क्रीन इन जगहों पर रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >