पटना के बिक्रम स्थित पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिला आदर्श विद्यालय का दर्जा, लाइव प्रसारण देख उत्साहित हुए विद्यार्थी

Patna Ideal School: बिहार सरकार ने 551 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 'सरस्वती विद्या निकेतन' के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की है. पटना के बिक्रम स्थित पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय को भी इस पहल के लिए चुना गया है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह है.

Patna Ideal School: शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित समग्र शिक्षा अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा राज्य के 551 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में विकसित करने की पहल का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर राज्य के सभी चयनित विद्यालयों में उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण किया गया.

पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का हुआ चयन

पटना जिले के बिक्रम प्रखंड स्थित पार्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को भी सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में चयनित किया गया है. विद्यालय परिसर में उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में देखा गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला.


शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाओं में होगा विस्तार

उपस्थित लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आदर्श विद्यालय के रूप में चयनित होने से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा. साथ ही आधारभूत सुविधाओं का विकास होने के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में नए अवसर प्राप्त होंगे.

बड़ी संख्या में शामिल हुए शिक्षक और विद्यार्थी

कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रविशंकर शर्मा, बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, मेधा समिति के सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, वरीय शिक्षक विकास मोहन, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया. उपस्थित लोगों ने इसे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi prakash bikram

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >