पारस को खाली करना पड़ेगा लोजपा कार्यालय, आवंटन रद्द

लोजपा को पटना स्थित कार्यालय परिसर खाली करना होगा. भवन निर्माण विभाग ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को कार्यालय के लिए आवंटित आवास संख्या-1, व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग, पटना को रद्द कर दिया है.

पटना. लोजपा को पटना स्थित कार्यालय परिसर खाली करना होगा. भवन निर्माण विभाग ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को कार्यालय के लिए आवंटित आवास संख्या-1, व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग, पटना को रद्द कर दिया है. विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. यह आवंटन रद्द करने का मुख्य कारण करीब पांच साल से इसका नवीनीकरण नहीं करना बताया गया है. विभाग ने कहा है कि प्रावधान के तहत पार्टी कार्यालय के लिए आवासीय भवन का आवंटन दो वर्षों के लिए किया जायेगा. दो वर्षों की अवधि समाप्त होने के बाद आवंटन का नवीनीकरण कराना होगा. लोजपा ने 2019 के बाद से इसका नवीनीकरण नहीं कराया. लोजपा को कार्यालय का यह आवंटन 30 मई, 2006 को किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >