तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर पप्पू यादव का दो टूक जवाब, पीके और लांडे पर भी खूब बरसे

Tejashwi Yadav- Pappu Yadav Row: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर, बीजेपी और शिवदीप लांडे की खूब आलोचना की. पप्पू यादव ने सभी पर जमकर आरोप लगाए.

Tejashwi Yadav- Pappu Yadav Row: पप्पू यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सियासी हमलों की बौछार करते हुए प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव, शिवदीप लांडे की पार्टी ‘हिंद सेना’, और एनडीए के नेताओं पर खूब हमला बोला. प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि काले धन और घमंड के बावजूद वे पटना में 5000 लोगों की भीड़ नहीं जुटा सके. उन्होंने दावा किया कि प्रशांत किशोर की रैली को लेकर पटना के डीएम ने सच सामने ला दिया है, ‘न तो कहीं जाम था और न ही लोगों की भारी भीड़.’ जबकि प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान की अपनी रैली में यह कहा था कि ट्रैफिक जाम के कारण न तो वे वक्त पर पहुंच पाए और न ही कई लोग रैली में शामिल हो सके.

लांडे पर क्या बोले पप्पू यादव

पप्पू यादव ने शिवदीप लांडे की पार्टी ‘हिंद सेना’ पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र का रहने वाला व्यक्ति बिहार में राजनीतिक पार्टी बना रहा है, जबकि वह IG के पद की जिम्मेदारी भी ढंग से नहीं निभा पाया. पूर्व आईपीएस अधिकारी पर आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि शिवदीप लांडे जमीन की दलाली में शामिल रहे हैं, जो किसी से छिपा नहीं है.

NDA नेताओं पर क्या बोले

पप्पू यादव ने NDA के भीतर सीएम पद की दौड़ को लेकर कहा किसंजय झा, सम्राट चौधरी, गिरिराज सिंह, मंगल पांडे और दिलीप जायसवाल जैसे 40 से ज्यादा नेता सीएम बनने के लिए तैयार बैठे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

तेजस्वी यादव को दी नसीहत

पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के खुद को सीएम पद का दावेदार बताने पर भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, माले, लालू यादव बैठकर मुख्यमंत्री तय करेंगे. सचिन पायलट के बयान का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जब संख्या आएगी तो हम लोग बैठकर सीएम बनाएंगे. सीएम कौन बनेगा ये मुद्दा नहीं है. मौजूदा सरकार को खत्म करना मुद्दा है. उन्होंने आगे कहा कि बगैर कांग्रेस के कोई बीजेपी को नहीं हरा सकता है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान और सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >