Bihar Road News: बिहार की इस सड़क को मिली मंजूरी, 29.48 करोड़ से होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण

Bihar News: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है. धमदाहा से कुआड़ी सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. इस पर 29.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे और काम 2025-26 में शुरू होगा.

Bihar Road News: बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी आई है. उपेक्षित रही धमदाहा से कुआड़ी सड़क का अब चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पत्र लिखकर इसकी स्वीकृति की जानकारी दी है.

परियोजना का खाका

भारत सरकार ने इस परियोजना को सीआरआईएफ (सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड) के तहत मंजूरी दी है. गडकरी ने बताया कि 11.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 29.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे और कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में शुरू किया जाएगा.

जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी

वर्षों से जर्जर हालात में रही इस सड़क के कारण स्थानीय लोगों को परिवहन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में भारी मुश्किलें झेलनी पड़ती थीं. बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती थी. अब सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से हजारों लोगों की पुरानी समस्या दूर होगी.

स्थानीय विकास को मिलेगी गति

सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज आसानी से मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी. विद्यार्थी और रोजगार की तलाश में बाहर जाने वाले युवाओं के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी. छोटे उद्योगों और स्थानीय व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी.

सांसद पप्पू यादव का आभार

इस परियोजना पर खुशी जताते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है. आने वाले दिनों में वह अपने क्षेत्र की हर बुनियादी जरूरत को पूरा कराने के लिए संघर्षरत रहेंगे.

Also Read: Bihar Election 2025: कांग्रेस ने खींची अपनी चुनावी लकीर, जीत पक्की करने वाली इन सीटों पर नहीं करेगी समझौता!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >