Pappu Yadav: पप्पू यादव ने अपने 5 महीने का वेतन इन बाढ़ पीड़ित राज्यों को सौंपा, बोले- जरूरत पड़ी तो पूरे साल का दे दूंगा

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा एलान करते हुए अपनी 5 महीने की सैलेरी बाढ़ पीड़ित राज्यों को सौंपने का एलान किया. इसके साथ ही उनका यह भी कहना था कि अगर बाढ़ के हालात में सुधार नहीं हुआ तो पूरे साल का वेतन दे दूंगा.

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा एलान किया है. पप्पू यादव ने तीन बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए अपने पांच महीने की सैलेरी देने की घोषणा की. देश के तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, पंजाब और गुजरात में जिस तरह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए पप्पू यादव ने पांच महीने की सैलेरी देने का एलान किया. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर पूरे एक साल की सैलेरी देने की बात कही.

5 महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों के नाम

पप्पू यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मैं सांसद के रूप में अपने पांच महीने का वेतन देश के अभूतपूर्व बाढ पीड़ित राज्यों के लोगों के लिए पूर्णिया की जनता की ओर से मदद समर्पित कर रहा हूं. दो महीने का वेतन हिमाचल, दो महीने का पंजाब और एक महीने का वेतन गुजरात के पीड़ितों के नाम.

खुद भी सेवा करने जा सकते हैं…

आगे यह भी लिखा कि पंजाब और हिमाचल में भयंकर बाढ़ से जानमाल का नुकसान हुआ है. गुजरात में भी हालत चिंताजनक है. अगर बाढ़ के हालात में सुधार नहीं हुआ तो पूरे साल का वेतन दे दूंगा. खुद उनकी सेवा के लिए भी जाऊंगा. इस तरह से पप्पू यादव के इस एलान के बाद जमकर चर्चा शुरू हो गई है. यूजर्स खूब सरहाना कर रहे हैं.

बिहार में भी बाढ़ पीड़ितों की मदद

दरअसल, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बिहार में भी कई बार बाढ़ पीड़ितों के बीच जायजा लेने के लिए पहुंचते हैं और वे आर्थिक सहायता भी करते हुए दिख चुके हैं. ऐसे में जब बाढ़ से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और गुजरात में बाढ़ से हालात बिगड़े तो सांसद पप्पू यादव मदद के लिए आगे बढ़े. उन्होंने पांच महीने का वेतन देने की घोषणा तो की ही साथ में खुद भी सेवा करने के लिए पहुंच सकते हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार में महिलाओं के खिलाफ किया अपराध तो सीधे जायेंगे भीतर, पुलिस खोज-खोजकर दिला रही सजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >