पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, प्रियंका ने की सांसद से फोन पर बात

Pappu Yadav Arrest: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भड़क गए हैं. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया. जबकि प्रियंका गांधी ने पप्पू यादव से फोन पर बात की और उन्हें अच्छे वकील की मदद लेने की सलाह दी.

Pappu Yadav Arrest: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भड़ास निकाली. राहुल गांधी ने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले का जिक्र किया और पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है.’

राहुल गांधी ने और क्या-क्या लिखा?

राहुल गांधी ने आगे लिखा, पीडित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया. केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो. इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए. आज उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को डराया और दबाया जा सके.

राहुल गांधी ने यह भी लिखा, ‘सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती. यह एक भयावह साजिश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफनाक सच्चाई से आंखें मूंद कर बैठी है. यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज्जत और सुरक्षा का सवाल है.’

प्रियंका गांधी ने पप्पू यादव से की फोन पर बात

प्रियंका गांधी ने सांसद पप्पू यादव से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने पप्पू यादव को अच्छे वकील की मदद लेने की सलाह दी. साथ ही प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी. प्रियंका गांधी ने लिखा, पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है. यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है. FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है. यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?

प्रियंका गांधी ने यह भी लिखा, ‘हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं. इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है. भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं.’

PMCH में एडमिट हैं पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया. IGIMS में बेड नहीं होने की वजह से पप्पू यादव को पीएमसीएच में एडमिट किया गया. पप्पू यादव की गिरफ्तारी का मामला गहराता जा रहा है. ऐसे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एक्स के जरिए भड़ास निकाली.

Also Read: पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, IGIMS से कहां ले गई पटना पुलिस?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >