पंचायत उपचुनाव: आज तक कर सकते हैं नामांकन

राज्य में हो रहे पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी.

पटना. राज्य में हो रहे पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रत्याशियों को नामांकन के लिए सात दिनों का समय दिया गया था, जो आज पूरा हो रहा है. नामांकन भरने का समय प्रत्येक दिन अपराह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है. आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच शनिवार (21 जून) से प्रारंभ होगी, जो 23 जून तक चलेगी. इसके बाद नाम वापस लेने की प्रक्रिया आरंभ होगी. पंचायत उपचुनाव को लेकर मतदान की तिथि नौ जुलाई निर्धारित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >