Pahalgam Terror Attack के बाद हाई अलर्ट पर बिहार! इंडो-नेपाल बॉर्डर पर इन आधुनिक मशीनों से हो रही जांच

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार की इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. रक्सौल, किशनगंज और मधुबनी समेत सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं और हर आने-जाने वाले की सघन जांच की जा रही है.

Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार की इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. रक्सौल, किशनगंज, मधुबनी सहित सभी प्रमुख बॉर्डर प्वाइंट्स पर सुरक्षा एजेंसियों की टीमें अलर्ट पर हैं. हर आने-जाने वाले शख्स और गाड़ी की सघन जांच की जा रही है.

रक्सौल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वॉड और एक्स-रे मशीन से जांच

भारत-नेपाल के सबसे व्यस्त रक्सौल-बीरगंज बॉर्डर पर SSB की 47वीं बटालियन की तैनाती बढ़ा दी गई है. यहां मैत्री पुल से लेकर सिवान टोला और भेलाही तक कड़ी निगरानी हो रही है. हर व्यक्ति के सामान को अत्याधुनिक स्कैनर और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांचा जा रहा है.

रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर भी चौकसी

किशनगंज और मधुबनी के सीमावर्ती इलाकों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौबीसों घंटे निगरानी जारी है. जयनगर, हरलाखी, मधवापुर और लौकहा बॉर्डर पर तैनात SSB के जवान हर व्यक्ति की पहचान की जांच कर रहे हैं और पगडंडियों तक पर गश्त बढ़ा दी गई है.

हर गतिविधि हो रही रिकॉर्ड, संदिग्धों पर कड़ी नजर

हर मूवमेंट की वीडियोग्राफी की जा रही है. जो वाहन सीमा पार कर रहे हैं, उनकी डिक्की तक खोलकर स्कैनिंग की जा रही है. खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर सभी सीमाई थानों को सतर्क किया गया है.

बॉर्डर पार संदिग्ध हलचल पर तुरंत सूचना देने की अपील

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से पुलिस ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल दें. अधिकारियों का कहना है कि भारत-नेपाल की खुली सीमा को देखते हुए किसी भी अनहोनी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Also Read: बिहार का एक ऐसा गांव जहां हर घर से निकलते हैं ‘महाराज’, कोलकाता की रसोइयों पर करते हैं राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >