मगध महिला कॉलेज में चुनाव के लिए 21 अगस्त को होगा ओरिएंटेशन

मगध महिला कॉलेज में स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी की ओर से कैबिनेट चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है.

संवादादाता, पटना मगध महिला कॉलेज में स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी की ओर से कैबिनेट चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. छात्राएं इस बार किस उम्मीदवार को वोट करेंगी, इसे लेकर चर्चा कर रही हैं. 21 अगस्त को छात्राओं को चुनाव से जुड़ी जानकारी दी जायेगी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को चुनाव को लेकर नॉमिनेशन फॉर्म जारी कर दिया जायेगा. इच्छुक छात्राएं 23 अगस्त को शाम चार बजे तक अपना नॉमिनेशन फॉर्म जमा कर सकेंगी. 25 को नॉमिनेशन फॉर्म भरने वाली छात्राओं का इंटरव्यू लिया जायेगा और चयनित प्रतिभागियों की सूची जारी कर दी जायेगी. 26 को प्रतिभागी कॉलेज की छात्राओं से वोट करने को लेकर अपील करेंगी. वह अपने पद के साथ अपने एजेंडा को भी बतायेंगी. 27 को रेस्ट और 28 को सुबह से वोटिंग होगी. वहीं सेकेंड हाफ में परिणाम की घोषणा होगी. 30 अगस्त को ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन होगा. इस इलेक्शन में सेकेंड इयर की छात्राएं भाग लेती हैं जिसमें 13 पदों के लिए इलेक्शन होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >