रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम में छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

श्रीअरविंद महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग, एनएसएस इकाई 1,2 और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त सहयोग में रन फॉर स्वदेशी, स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग, एनएसएस इकाई 1,2 और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त सहयोग में रन फॉर स्वदेशी, स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी के बीच स्वदेशी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना था. कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वदेशी अपनाने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का एक सशक्त माध्यम है. मुख्य अतिथि डॉ चंदना कुमारी ने स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक और वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और इसके सामाजिक-आर्थिक लाभों से छात्राओं को अवगत कराया. स्वदेशी जागरण मंच के महानगर सह-संयोजक कुमार संदीप ने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन किया. इस दौरान प्रो शिवनारायण सिंह ने भी छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की सीख दी. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में वार्ड पार्षद रजनी सिन्हा ने उपस्थित सभी छात्राओं को स्वदेशी संकल्प दिलाया, जिसमें सभी ने स्वदेशी को अपने जीवन में आत्मसात करने की शपथ ली.इस अवसर पर प्रो विमी सिंह, डॉ मोहन मुरारी और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सपना बरुआ व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >