शिक्षा में एआइ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज की प्रथम वर्ष सत्र ( 2025 -27 ) की छात्राओं के बीच वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

संवाददाता,पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज की प्रथम वर्ष सत्र ( 2025 -27 ) की छात्राओं के बीच वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मूल्यांकन डॉ मुनव्वर जहां प्राचार्या, डॉ गुफरान आलम, डॉ ममता कुमारी, अपर्णा ज्योति कुजूर और विवेक की ओर से किया गया. वाद -विवाद का विषय शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की भूमिका थी. 10 छात्राओं ने इसके पक्ष में व 10 ने विपक्ष में अपनी धारणा व्यक्त की. वहीं 12 छात्राओं नें भाषण के माध्यम से अपना विचार प्रस्तुत किया. विजेताओं में दिप्ती कुमारी, प्रीति कुमारी, सलोनी भरद्वाज, रजनी कुमारी, पलक कुमारी , स्वाति कुमारी, रूबिना जबीन और अंजली कुमारी शामिल है. प्राचार्या डॉ मोनव्वर जहां ने छात्राओं की उत्कृष्ट प्रस्तुती की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >