सोनपुर मेला की तैयारी का आदेश, अफसरों को बांटी गयी जिम्मेवारी

आगामी हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारी विभागों के स्तर पर शुरू कर दी गयी है

– मेला स्थल पर आकर्ष सेल्फी प्वाइंट बनेंगे, चिकित्सा व सुरक्षा का होगा बंदोबस्त संवाददाता, पटना आगामी हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारी विभागों के स्तर पर शुरू कर दी गयी है. मेला में विभागों की ओर से लगायी जाने वाली प्रदर्शनी की तैयारी करने का निर्देश जारी कर दिया गया है. कृषि विभाग की ओर से मेला संबंधी टेंडर का निर्देश दिया गया है. कृषि विभाग को 25 लाख रुपये में मेला का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है. मेला अवधि के दौरान कंट्रोल रूम और उपचार का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है. मेला में भाड़े पर उपलब्ध करायी गयी सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच होगी. इसके लिए एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है. कृषि प्रदर्शनी स्थल पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनेगा. ड्रोन का प्रदर्शन किया जायेगा. किसानों की ओर से लायी गयी मिट्टी की जांच चलंत मिट्टी जांच प्रयोगशाला से कराने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा सभी यूनिट अपने कार्यों से संबंधित स्टॉल लगायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >