क्लैट-2026 के यूजी व पीजी का एक-एक प्रश्न किया गया ड्रॉप

कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने क्लैट 2026 की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का विंडो शुक्रवार को बंद कर दिया है

संवाददाता, पटना कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने क्लैट 2026 की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का विंडो शुक्रवार को बंद कर दिया है. गौरतलब है कि क्लैट -2026 का आयोजन सात दिसंबर को किया गया था. इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे गये थे, प्रोविजनल आंसर-की के अनुसार यूजी व पीजी दोनों ही प्रश्नपत्रों से एक-एक प्रश्न ड्रॉप किया गया है. क्लैट-यूजी की आंसर-की के अनुसार ड्रॉप किया गया प्रश्न बुकलेट सीरीज-ए का 100 वां प्रश्न था, जो लॉजिकल रीजनिंग से संबंधित था. क्लैट-पीजी की बुकलेट सीरीज-ए से प्रश्न संख्या-32 ड्रॉप किया गया है. परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जायेगा. इस साल पंजीकृत 92,344 उम्मीदवारों में से 88,657 ने परीक्षा दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >