बिहार के सभी पंचायतों में कम से कम एक खेल मैदान बनेगा, सचिव ने दिया आदेश

सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्यभर में खेल मैदान का निर्माण प्राथमिकता के तौर पर कराया जाना है. इसकी तैयारी 15 नवंबर तक पूरी कर लेनी है.

पटना ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्यभर में खेल मैदान का निर्माण प्राथमिकता के तौर पर कराया जाना है. इसकी तैयारी 15 नवंबर तक पूरी कर लेनी है. राज्य के एक पंचायत में कम से एक खेल का मैदान होगा. जीविका भवन का निर्माण भी प्रमुखता से करना है. वे बुधवार को पटना स्थित तारामंडल के सभागार में आयोजित मनरेगा पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सचिव ने कहा कि मनरेगा के तहत किये जा रहे कार्यों को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं. सतत् जीविकोपार्जन का लाभ योग्य लाभार्थियों को दें.

13.41 करोड़ मानव दिवस का हुआ सृजन

मनरेगा आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में मनरेगा से 25 करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अब तक 13.41 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है. जीविका सीइओ हिमांशु शर्मा ने ओडीएफ प्लस मॉडल कार्य को दिसंबर तक पूर्ण कर लेने की बात कही. इस दौरान सचिव ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की. मौके पर राज्य के सभी डीडीसी, डीआरडीए निदेशक, मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए जारी किया नया दिशा-निर्देश, जानें किन चीजों पर लगी रोक

Bihar उपचुनाव में दो सीटों पर लड़ेगी बीजेपी, जदयू-हम के एक-एक उम्मीदवार इन सीटों से दिखायेंगे दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >