दानापुर में सोनू की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस को तीन दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं मिला है. एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
Patna Crime News : दानापुर में तीन दिन बाद भी सोनू हत्या मामले में पुलिस हत्यारों का सुराग तक पता नही लगा सकी है. थाने के जनकधारी लाल रोड निवासी सोनू को गोली मार कर हुई हत्या के मामले में एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मृतक की मां शशिकला देवी के बयान पर स्थानीय थाना में एक नामजद मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी किया जा रहा है. बता दे कि पारस थाने के पारस निवासी स्व राम बाबू सिंह के इकलौता 40 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह को पिछले 24 जुलाई को दिन दहाडे आपसी विवाद को लेकर दो गोली मार कर हत्या कर दी थी. मृतक सोनू भट्ठीपर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ भिखारी सिंंह का इकलौता भगीना था. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मृतक भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है.
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.