दिल्ली से चोरी की कार के साथ एक गिरफ्तार

patna news: दानापुर. रूपसपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर सौभाग्य शर्मा पथ से दिल्ली से चोरी हुई कार के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है.

दानापुर. रूपसपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर सौभाग्य शर्मा पथ से दिल्ली से चोरी हुई कार के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार संजय कुमार धनौत रूपसपुर निवासी है. एएसपी भानु प्रताप सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि रूपसपुर थाना क्षेत्र सौभाग्य शर्मा पथ स्थित नगीना शाती अपार्टमेंट के पास दो-तीन दिनों एक क्रेटा कार लावारिश हालत में खड़ा है. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी. सूचना पर पुलिस ने गाड़ी का सत्यापन किया तो रजिस्ट्रेशन संतोष सिंह दरभंगा के नाम से पाया गया. सत्यापन उपरांत गाड़ी का नंबर फर्जी पाया गया.

एएसपी ने बताया कि गाड़ी के इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर परिवहन एप पर चेक किया गया तो यह गाड़ी दिल्ली में पंजाबी बाग थाना क्षेत्र से चोरी की थी. इस संबंध में दिल्ली के पंजाबी बाग थाना में पिछले 22 नवंबर 24 को चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. एएसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले का संज्ञान लेते हुए रूपसपुर के धनौत निवासी संजय कुमार को कार के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार संजय ने पुलिस के समक्ष कार चोरी में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है.

मोबाइल छितनई मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार

दानापुर. रूपसपुर पुलिस ने मोबाइल छिनतई के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी का मोबाइल व बाइक बरामद की है.

गिरफ्तार बिक्रम कुमार लखीसराय वर्तमान में राजवंशी नगर रोड नंबर 2 के निवासी है और सन्नी कुमार रामपुर नरैली सालीमपुर पटना वर्तमान में पुनाईचक पटना के निवासी है. एएसपी भानू प्रताप सिंह सोमवार को पत्रकारों को बताया कि रविवार को रूपसपुर थाने के दीघा नहर रोड के पिलर संख्या 200 के पास तुलसी आंगन होटल के पास बाइक सवार दो युवक राहुल कुमार से मोबाइल छीना कर फरार हो गये थे.

इस संबंध में हाजीपुर के जहुआ मतलवा अखाड़ा निवासी राहुल कुमार ने घटना की सूचना स्थानीय थाने में की थी और मामला दर्ज कराया था. एएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बाइक गश्ती दल ने मोबाइल छिनतई करने वाले बाइक सवार दो युवक को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार विक्रम व सन्नी के पास से छीना हुआ मोबाइल बरामद किया गया था. गिरफ्तार विक्रम व सन्नी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >