चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी धराया

patna news: मसौढ़ी. थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात छापेमारी कर दीघवां गांव स्थित एक मकान से चोरी की एक बाइक बरामद की.

मसौढ़ी. थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात छापेमारी कर दीघवां गांव स्थित एक मकान से चोरी की एक बाइक बरामद की. मौके से आरोपित सह दीघवां ग्रामवासी रिशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पुलिस ने रिशु कुमार और धनरूआ थाना के सुदर्शन कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि दीघवां के रिशु कुमार ने अपने घर में चोरी की एक बाइक रखी है. सूचना पर रिशु के घर की घेराबंदी की. पुलिस को देख रिशु भागने लगा. लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उसके घर से एक बाइक बरामद की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त बाइक थाना के चपौर गांव के दिनेश प्रसाद की है जो पूर्व में चोरी हो गयी थी. पूछताछ में रिशु ने बताया कि उक्त बाइक धनरूआ के सुदर्शन कुमार से खरीदी थी.

नोजल मैन से मारपीट और छिनतई में एक गिरफ्तार

मनेर. दो दिन पूर्व मनेर के दरवेशपुर पेट्रोल पंप पर आठ की संख्या में ऑटो सवार बदमाशों ने नोजल मैन से मारपीट कर करीब 7000 लिये. इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दरवेशपुर पेट्रोल पंप पर ऑटो पर सवार आठ की संख्या में रहे बदमाशों ने एक नोजल मैन से 15 अगस्त को मारपीट करते हुए करीब 7000 छीन लिया था. उक्त मामले में पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दिया था. पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बदमाशों की पहचान की गयी. मनेर पड़ाव पर के पास से ऑटो के साथ आरोपी नीलकंठ टोला के रहने वाले राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >