Photos: बिहार दिवस पर अचानक पटना की सड़कों पर निकले सीएम नीतीश, अधिकारियों को दिया ये खास निर्देश

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य में चल रहे प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने वीरचंद पटेल पथ पर विधायकों के लिए बन रहे फ्लैट, सिपारा-महुली एलिवेटेड रोड और बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन का जायजा लिया.

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए. सुबह सबसे पहले वे वीरचंद पटेल पथ पहुंचे, जहां विधायकों के लिए बन रहे फ्लैटों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर दिया. मुख्यमंत्री के साथ भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्य सचिव कुमार रवि समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

सिपारा-महुली एलिवेटेड रोड का निरीक्षण

इसके बाद सीएम महुली पहुंचे, जहां उन्होंने सिपारा-महुली एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों से तेजी से काम पूरा करने और सड़क को जल्द चालू करने के निर्देश दिए. इस रोड से पटना के दक्षिणी इलाकों के लाखों लोगों को फायदा होगा और सिपारा से महुली की यात्रा महज 5 से 7 मिनट में पूरी हो सकेगी.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते cmनीतीश

ड्रीम प्रोजेक्ट बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन का भी लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन का भी निरीक्षण किया. जिसे वे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक मानते हैं. इस फोरलेन के निर्माण से यात्रा में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी. सरकार की कोशिश है कि अगले कुछ महीनों में इसे जनता के लिए खोल दिया जाए. इस फोरलेन के बनने के बाद नवादा से पटना का सफर महज दो घंटे में तय कर सकेंगे.

Also Read: बिहार में बड़े ऑनलाइन परीक्षा घोटाले का भंडाफोड़! दो माफिया गिरफ्तार, रेलवे एग्जाम में 2 करोड़ की उगाही का था टारगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >