OLX पर नौकरी का झांसा देकर करते थे ठगी, झारखंड व पटना से तीन बदमाश गिरफ्तार

पटना पुलिस ने OLX पर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. झारखंड और पटना से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जो लोगों के बैंक खाते और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की रकम मंगवाते थे.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Patna Crime News : पटना पुलिस की साइबर थाना की टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये बदमाशों में पटना के जानीपुर निवासी फहद खान , झारखंड के देवघर के कोरों निवासी मुस्तफा अंसारी और देवघर के पथरोल निवासी गुलाम जिलानी शामिल हैं. इन लोगों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

7 जुलाई को ठगी करने की मिली थी जानकारी

7 जुलाई को एक पीड़ित ने पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. उसने बताया था कि कुछ लोग ओएलएक्स पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर आम लोगों से उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड ले लेते हैं, और फिर उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी का पैसा मंगाने के लिए करते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस की एक टीम गठित की गयी.

झारखंड के देवघर में हुई छापेमारी

झारखंड के देवघर में हुई छापेमारी पुलिस टीम ने पीड़ित के इनपुट्स और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पटना के साथ ही झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर और पथरोल इलाकों में लगातार छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन मुख्य सदस्य फहद खान, मुस्तफा अंसारी और गुलाम जिलानी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन मोबाइल फोन भी बरामद कर लिये गये. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं और ओएलएक्स के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाते थे. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Also Read : SBI सुपरवाइजिंग स्टाफ क्रेडिट सोसाइटी चुनाव: नामांकन वापसी के बाद मैदान में 35 उम्मीदवार, 19 जुलाई को होगा मतदान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >