बीस सूत्री की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, हुआ हंगामा

patna news: मनेर. बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में हुई बीस सूत्री सदस्यों की बैठक में पदाधिकारी के कम रहने के कारण हंगामा होता रहा.

मनेर. बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में हुई बीस सूत्री सदस्यों की बैठक में पदाधिकारी के कम रहने के कारण हंगामा होता रहा. सदस्यों का कहना था कि हर बार पदाधिकारी बैठक में नहीं आते हैं और इस बात की चर्चा प्रोसिडिंग में भी की जाती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है. अध्यक्ष अनिल सिंह ने जमीन को लेकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे महा अभियान के बारे में सीओ से चर्चा की. साथ ही पदाधिकारी के नहीं आने पर कार्रवाई की बात कही. बीस सूत्री सदस्य सुभाष सिंह ने मामला उठाया की आखिर बैठक में पदाधिकारी क्यों नहीं आते हैं. प्रोसिडिंग में लिखे जाने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं होती है. अध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी बीस सूत्री को तवज्जों नहीं दे रहे हैं. एमओ, बैंक कर्मी, पशुपालन, सहकारिता, श्रम, नलकूप आदि विभाग के पदाधिकारी गायब रहे. सबसे अहम यह है कि दाखिल खारिज में बगैर चढ़ावा के काम नहीं होता है. मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्रीओम सिन्हा, बीडीओ अभिषेक प्रभाकर, सीओ पूजा कुमारी, सीडीपीओ दर्शन मेविका, उमेश यादव, प्रतीक राज, मनोज गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे.

पालीगंज में प्रखण्ड 20 सूत्री की हुई बैठक

पालीगंज. प्रखंड कार्यालय मनरेगा हॉल में बुधवार को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष मिथिलेश कुमार व संचालन उपाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने किया. बैठक में सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया. दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ऑनलाइन रसीद काटने में लापरवाही बरतने को लेकर सीओ को फटकार लगायी गयी. वहीं श्रम परिवर्तन पदाधिकारी को लेबर कार्ड बनाने व कन्या विवाह राशि में अनियमितता बरतने पर सदस्यों ने निंदा की. बैठक में बीडीओ संजीव कुमार, सीओ श्वेता कुमारी, नगर पंचायत, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >