Nowcast Bihar: अगले 2 से 3 घंटों में इन जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, वज्रपात के साथ चलेगी तेज हवा, IMD ने दी चेतावनी

Nowcast Bihar: बिहार के सभी जिलों में मानसून एक्टिव हो गया है. इस बीच राजधानी पटना में सुबह से बादल छाए हुए हैं. इसी क्रम में मौसम विभाग की ओर से 4 जिलों के लिए अगले 2 से 3 तीन घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया.

Nowcast Bihar: बिहार में मानसून अब सभी जिलों में एक्टिव हो गया है. राजधानी पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 4 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, नालंदा, वैशाली और समस्तीपुर में अगले कुछ में घंटों में बारिश की चेतावनी जारी की गई. इसके साथ ही इन सभी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

दो दिन इन जिलों में भयंकर बारिश…

इसके अलावा बता दें कि, अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. अगले 2 दिनों तक बिहार के कई जिलों में भयंकर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल में भयंकर बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी. तो वहीं, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही बिहार के कई अन्य जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

संभावित बाढ़ के खतरे के बीच अलर्ट

इधर, लगातार हो रही बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट है. दरअसल, झमाझम बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. जिसके कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी पुख्ता तैयारियां करने को लेकर आदेश जारी किया गया है. किसी तरह की कोई परेशानी लोगों को ना झेलनी पड़े, इसे ध्यान देने के लिए कहा गया है. साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट रहने का आदेश जारी किया गया है.

Also Read: Bihar Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से बिहार में मच सकती है तबाही, नदियां उफनाई, इन जिलों के लिए अलर्ट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >