पीडब्लूडी गोदाम पर अब बनेगा सब्जी मार्केट, हटाया जायेगा अतिक्रमण

patna news: मनेर. नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए परिषद कार्यालय में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिव्या शक्ति की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

मनेर. नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए परिषद कार्यालय में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिव्या शक्ति की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में एसडीओ ने कड़े लहजे में कहा कि कहीं भी अतिक्रमण है उसे 24 घंटे के अंदर खाली कराएं. गांधी मैदान स्थित पीडब्ल्यूडी के गोदाम पर कब्जे को देखते हुए कहा कि आप यहां से तुरंत अतिक्रमण हटाएं नहीं तो नोटिस कर अतिक्रमण किये गये सामान को जब्त करेंगे. अतिक्रमण के लिए नासूर बने मनेर पड़ाव का सब्जी बाजार वहां से हटाया जायेगा. पीडब्लूडी गोदाम पर अब सब्जी मार्केट बनेगा यहां सुविधा के लिए शौचालय, पेयजल, बिजली की व्यवस्था होगी. जो लोग वहां शिफ्ट से बचेंगे उन्हें मनेर पेठिया बाजार में शिफ्ट किया जायेगा. ऑटो किसी भी सूरत में राजमार्ग पर खड़े नहीं करें वे नगर परिषद के बनाये गये वाहन स्टैंड में ही सवारी उताड़ने व चढ़ाने का कार्य करें. ऐसा नहीं करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला जायेगा. राम नगीना सिंह के आसपास में अतिक्रमण को हटाया जायेगा. वहीं दियारा से आने वाले ऑटो को रोकने के लिए मुकम्मल व्यवस्था होगी. पश्चिमी दियारे से आने वाले ऑटो रामघाट पुल पर रुकेगा, जबकि उत्तरी दियारा से आने वाले का राम नगीना सिंह कॉलेज के पास ठहराव बना कर शहर में प्रवेश करने से रोका जायेगा. मोहनपुर रोड में खेतों में उत्पन्न जलजमाव को दूर करने के लिए अंचल कार्यालय से अमीन प्रतिनियुक्त कर अतिक्रमण हटाया जायेगा. बैठक में नगर सभापति विद्याधर विनोद सिंह, उपसभापति शंकर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन, सीओ पूजा कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर बिहटा, मनेर पुलिस के साथ टीवीसी (टाउन वेंडिंग कमेटी ) के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >