प्रतिनिधि, मोकामा
पंचमहला थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा जंजीरा दियारा से करीब एक दर्जन कांड के कुख्यात रंजीत सिंह निषाद उर्फ रंजय बिन्द को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड कट्टा और उसके घर से एक कट्टा, दो कारतूस व दो खोखा बरामद किया. पंचमहला थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात कुख्यात रंजीत सिंह निषाद उर्फ रंजय बिन्द के घर में कुछ दिनों से अपराधियों के जुटान की सूचना मिली. तत्काल रंजीत सिंह निषाद के घर पर छापेमारी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी में अपराधी के कमर से एक लोडेड कट्टा बरामद किया गया. साथ ही जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो एक बोर का एक कट्टा, दो कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया. कुख्यात रंजीत सिंह निषाद पर पूर्व से विभिन्न थानों में 11 कांड दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
