Bihar CM: चिराग पासवान ने किया साफ, चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार ही बनेंगे सीएम

Bihar CM: चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बात करते हुए बताया कि इंडिया गठबंधन के पास न नीति है न नियत. बिहार में एनडीए एकजुट है और विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे.

Bihar CM: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के प्रमुख चिराग पासवान ने गुरुवार को अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल वितरण किया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बिहार में एनडीए की स्थिति और आगामी चुनाव की रणनीतियों पर भी अपनी बात रखी. चिराग पासवान ने कहा कि हम चुनावों को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं. एनडीए बिहार में पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और हमें पूरा विश्वास है कि इस बार एनडीए 225 से ज्यादा सीटों के साथ बिहार में सरकार बनाएगी.

चिराग मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले?

चिराग पासवान से जब पूछा गया कि क्या नीतीश के नेतृत्व में एनडीए 2025 का चुनाव लड़ेगा? क्या बहुमत मिलने के बाद नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे एनडीए गठबंधन के सर्वमान्य नेता हैं. मैं मानता हूं अगला विधानसभा चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. जब उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा तो मुख्यमंत्री भी वही बनेंगे.”

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन अब पूरी तरह से बिखर चुका है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं और गठबंधन के घटक दलों का समर्थन भी अस्थिर है. यह दर्शाता है कि कांग्रेस का नेतृत्व अब न केवल देश की जनता ने नकार दिया है, बल्कि उनके ही गठबंधन के घटक दल भी उनके नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बीपीएससी मुद्दे पर क्या बोले चिराग

बीपीएससी परीक्षा और छात्रों के विरोध पर चिराग पासवान ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है. हमारी पार्टी और गठबंधन इस पर लगातार चिंतन कर रहा है. छात्रों की मांगों का सम्मान करते हुए, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके साथ कोई अन्याय न हो. सरकार द्वारा उचित निर्णय लिया जाएगा, ताकि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके. उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और जो भी कदम उचित होगा, वह सरकार उठाएगी. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या परीक्षा रद्द करने से समस्या का समाधान हो सकता है, इस पर सरकार विचार कर रही है और जल्द ही एक ठोस निर्णय लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने ‘इंडिया गठबंधन’ नाम का किया था पुरजोर विरोध, जदयू एमपी ने किया बड़ा दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >