Nitish Kumar: बिहार में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास और जनसंवाद को लेकर समृद्धि यात्रा पर निकलने वाले हैं. राज्य सरकार ने इस यात्रा को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री 10 मार्च से कई जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरान वे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे, अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे.
सरकार की तरफ से इसे एक अहम कार्यक्रम माना जा रहा है. इस यात्रा का मकसद यह देखना है कि सरकार की योजनाएं जमीन पर कैसे काम कर रही हैं और आम लोगों तक उसका कितना फायदा पहुंच रहा है. साथ ही मुख्यमंत्री सीधे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुनेंगे.
क्या है कार्यक्रम
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 10 मार्च को सुपौल और मधेपुरा जिले में रहेंगे. यहां वे कई योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसके बाद 11 मार्च को उनका दौरा अररिया और किशनगंज में तय किया गया है. इन जिलों में भी वे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.
मुख्यमंत्री की यात्रा 12 मार्च को पूर्णिया और कटिहार में जारी रहेगी. इसके बाद 13 मार्च को वे सहरसा और खगड़िया जिले में कार्यक्रमों में शामिल होंगे. समृद्धि यात्रा के अंतिम चरण में 14 मार्च को मुख्यमंत्री बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा करेंगे. हर जिले में प्रशासन को कार्यक्रम की तैयारी करने और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.
इस यात्रा से क्या संदेश देना चाहते हैं नीतीश कुमार
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि समृद्धि यात्रा के जरिए नीतीश कुमार यह संदेश देना चाहते हैं कि सरकार विकास के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है और जनता की समस्याओं को सुनने के लिए सीधे मैदान में उतर रही है. साथ ही यह यात्रा प्रशासन को भी सक्रिय करने और योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने का एक तरीका है. इससे सरकार यह दिखाना चाहती है कि विकास योजनाओं की निगरानी खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
निशांत कुमार को संजय झा ने दिलाई सदस्यता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ले ली है. पटना स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई.
पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने पिता के मार्गदर्शन में काम करेंगे और पार्टी को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि वे जनता के दिल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे और पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करेंगे.
कार्यक्रम के बाद निशांत कुमार मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया. निशांत ने कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है और उन्होंने बिहार के लिए लंबे समय तक काम किया है. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे नीतीश कुमार पर अपना विश्वास बनाए रखें.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
नीतीश के निशांत की राजनीति में एंट्री, पप्पू यादव बोले- विरासत बचाने में होंगे कामयाब
