'निशांत कुमार हैं ना', उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर भड़की JDU-BJP और RJD, दिया करारा जवाब

Nitish Kumar: बिहार में नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि इसे राष्ट्रीय लोक मोर्चा को आगे बढ़ाना चाहिए. उनके बयान पर JDU ने निशांत कुमार का नाम लिया, BJP ने सवाल उठाया और RJD ने कुशवाहा पर परिवारवाद को लेकर हमला बोला.

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. नालंदा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसा बयान दिया, जिसके बाद JDU और BJP दोनों ने उन्हें जवाब दिया. कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिलनी चाहिए. कुशवाहा के इस बयान पर RJD ने भी निशाना साधा है. पार्टी ने इसे लेकर परिवारवाद का मुद्दा उठाया और कहा कि कुशवाहा इस मामले में जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं.

नालंदा में कुशवाहा ने क्या कहा?

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से नालंदा में तीन दिन का समीक्षा शिविर आयोजित किया गया था. आखिरी दिन शिविर में उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की समीक्षा के बाद अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक काम किया है. कुशवाहा के मुताबिक नीतीश ने बिहार की एक बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व किया और मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों के लिए काम किया.

कुशवाहा ने कहा कि अब नीतीश कुमार ने बिहार की सक्रिय राजनीति से फुर्सत ले ली है. ऐसे में उनके समर्थकों के मन में यह सवाल है कि उनकी राजनीतिक विरासत को आगे कौन बढ़ाएगा.

उन्होंने कहा कि कई लोग इस विरासत पर अपना दावा कर सकते हैं, लेकिन राष्ट्रीय लोक मोर्चा का मानना है कि नीतीश कुमार की विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उसकी पार्टी को मिलनी चाहिए.

JDU ने कहा- नीतीश की विरासत के लिए निशांत मौजूद

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर JDU ने ज्यादा महत्व नहीं देने की बात कही है. पार्टी के नेता और मंत्री मदन सहनी ने कहा कि जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मौजूद हैं तो किसी दूसरे को उनकी विरासत की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

मदन सहनी के मुताबिक पार्टी में यह बात साफ है कि नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि JDU के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी यही राय है.

BJP ने भी कुशवाहा को दिया जवाब

BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने भी उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अभी राजनीति से फुर्सत ली ही नहीं है. ऐसे में अभी से उनकी विरासत की चर्चा करना सही नहीं है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अभी JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बिहार में सक्रिय हैं. BJP प्रवक्ता के मुताबिक अक्टूबर से नीतीश कुमार बिहार की यात्रा पर भी निकलने वाले हैं.

कुंतल कृष्ण ने यह भी कहा कि JDU में कई ऐसे बड़े नेता हैं, जो भविष्य में नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

RJD ने परिवारवाद को लेकर कुशवाहा पर साधा निशाना

RJD ने भी इस बयान को लेकर उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता एज्या यादव ने कहा कि जो लोग परिवार की राजनीति करते हैं, उनके मुंह से नीतीश कुमार की विरासत संभालने की बात सुनना अजीब लगता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पत्नी को विधायक बनाया और अपने बेटे को मंत्री बनवाया, लेकिन अब नीतीश कुमार की विरासत की बात कर रहे हैं.

RJD प्रवक्ता ने कहा कि अगर नीतीश कुमार की विरासत संभालने की बात है तो उनके बेटे निशांत कुमार मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 नए एयरपोर्ट की तैयारी, नेपाल सीमा के पास से उड़ेंगे फाइटर प्लेन, 2030 तक का प्लान जानिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >