क्या नीतीश कुमार बनेंगे केंद्र में मंत्री? डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दिया गजब का जवाब

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के केंद्र सरकार में शामिल होने की चर्चा हो रही है. अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बाढ़ और सूखे जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है.

Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है. चर्चा है कि उन्हें केंद्र सरकार में कोई अहम मंत्रालय मिल सकता है. हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. मंगलवार को पटना में जेडीयू ऑफिस में पत्रकारों ने जब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से पूछा कि नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा तेज है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि चर्चा तेज है, मध्यम है या धीमी, यह तो आप लोग जानते हैं. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कहां क्या हो रहा है.

नीतीश कुमार के रास्ते पर आगे बढ़ेगी सरकार

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि 2025 से 2030 के लिए जनता ने एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई बार साफ कर चुके हैं कि मौजूदा सरकार नीतीश कुमार के सुशासन और न्याय के साथ विकास की नीति पर ही आगे बढ़ रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बाढ़ और सूखे से निपटने की पूरी तैयारी

जनसुनवाई के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और सूखे, दोनों परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी संवेदनशील तटबंधों को सुरक्षित कर लिया गया है. प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है.

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सूखे की स्थिति से निपटने के लिए सरकार सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने पर काम कर रही है. इसके तहत गंगा और गंडक नदियों के अतिरिक्त पानी को लिफ्ट कर जलाशयों और पोखरों में जमा किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर यही पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि सिंचाई में कोई परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें: झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ होगी जुलाई की शुरुआत, IMD ने बिहार के इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >