मुझे विश्वास है आपके नेतृत्व में बिहार… CM बनने पर सम्राट को नीतीश ने दी शुभकामनाएं

Nitish Kumar: आपके नेतृत्व में बिहार बनेगा देश का नंबर 1 राज्य, सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही नीतीश कुमार ने दी भावुक बधाई, इस्तीफे के बाद पहली बार सामने आया मार्गदर्शन का संकल्प. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है. यह संदेश ऐसे वक्त में आया है, जब राज्य में सत्ता का चेहरा बदला है लेकिन राजनीतिक रिश्तों की नई परिभाषा भी गढ़ी जा रही है.

Nitish Kumar: बिहार की सियासत में सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. उनके साथ जेडीयू के कद्दावर नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर कमान संभाली है.

इस पूरे समारोह के बीच जिस संदेश ने सबका ध्यान खींचा, वह था पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बधाई संदेश. नीतीश कुमार ने न केवल सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं दी, बल्कि एक बड़े भाई और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए राज्य के भविष्य को लेकर अपना अटूट विश्वास भी जताया.

नीतीश का भरोसा

राजभवन में शपथ ग्रहण की औपचारिकताएं पूरी होते ही राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने सम्राट चौधरी को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नए नेतृत्व के अधीन बिहार विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर होगा.

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में सम्राट को हार्दिक बधाई देते हुए बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का लक्ष्य साझा किया. यह संदेश साफ कर रहा है कि सत्ता परिवर्तन के बावजूद एनडीए का गठबंधन वैचारिक रूप से कितना एकजुट है.

नीतीश ने क्यों छोड़ी कुर्सी?

बीते कल यानी 14 अप्रैल को जब नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा, तो कयासों का बाजार गर्म था. उन्होंने एक विस्तृत संदेश के जरिए बिहार की जनता को अपने फैसले का कारण बताया. नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि 2005 से उन्होंने समाज के हर तबके चाहे वह दलित हो, पिछड़ा हो या अल्पसंख्यक के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया है.

उन्होंने बताया कि ‘7 निश्चय-3’ के जरिए बिहार के विकास का जो रोडमैप तैयार किया गया है, उसे अब नई सरकार आगे ले जाएगी. उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के निर्णय को अपनी इच्छा बताते हुए नई सरकार को पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन देने का वादा किया है.

अब बिहार की जनता की निगाहें सम्राट कैबिनेट के पहले फैसलों पर टिकी हैं. क्या सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की विरासत को सहेजते हुए बिहार को नए शिखर पर ले जा पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा.

Also Read: सुशील मोदी ने सम्राट को दिलाई थी BJP में एंट्री, 9 साल में ऐसे तय किया मुख्यमंत्री पद तक का सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >