Nitish सरकार Patna में बनवाएगी 286 मीटर लंबी सुरंग, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

Nitish Government: बिहार सरकार ने पटना में फुलवारी गुमटी के पास 286 मीटर लंबी सुरंग बनाने का निर्णय लिया है. इस सुरंग के बन जाने से लाखों लोगों को फायदा होगा.

Nitish Government: बिहार में इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है. पटना में मेट्रो का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा एलिवेटेड रोड और ग्रीनफील्ड फोरलेन भी बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार सरकार ने पटना एयरपोर्ट के रनवे को बढ़ाने के लिए फुलवारी गुमटी के पास 286 मीटर लंबी सुरंग बनाने का निर्णय लिया है. इस सुरंग के बन जाने से एयरपोर्ट का रनवे 250 से 300 मीटर तक लंबा हो जाएगा. इससे बड़े विमानों को उड़ान भरने और लैंडिंग में आसानी होगी. इस सुरंग का डिजाईन रेलवे के पुल निर्माण निगम ने तैयार किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस सुरंग के निर्माण का काम दिसंबर महीने से शुरू हो जाएगा.

Patna airport

कैसे होगा निर्माण

जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे फिलहाल बहुत छोटा है. इस वजह से बड़े विमानों को लैंडिंग करने में काफी मुश्किल आती है. लगातार आ रही परेशानी की वजह से रनवे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. छोटे रनवे होने के कारण हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है. इसी बाबत एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से रेलवे को फुलवारी गुमटी के पास रनवे की लम्बाई बढ़ाने को लेकर लेटर लिखा गया था. इसके बाद अधिकारियों की बैठक हुई और सुरंग बनाने का निर्णय लिया गया.

फुलवारी गुमटी के फाटक को 15 मीटर आगे किया जाएगा शिफ्ट

बैठक के बाद अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के निर्माण के दौरान आवागमन बाधित न हो इसलिए पहले फुलवारी गुमटी के फाटक को 15 मीटर आगे शिफ्ट किया जाएगा. जब तक सुरंग का निर्माण होगा इस दौरान रेलवे की जमीन का इस्तेमाल एयरपोर्ट के रनवे के रूप में किया जाएगा. सुरंग की चौड़ाई 15 मीटर और लंबाई 286 मीटर होगी. इस सुरंग को बहुत मजबूत बनाया जा रहा है. यह 25 टन एक्सल लोड को सहन कर सकेगी.

इसे भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi ने बताया क्या है उनका सपना, बताया IPL के बाद का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >