Bihar Cabinet: नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

Bihar Cabinet: नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज पटना में होने जा रही है, जिसमें रोजगार सृजन और पलायन रोकने जैसे बड़े एजेंडों पर मुहर लगने की उम्मीद है. विशेष विधानसभा सत्र की तैयारी के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

Bihar Cabinet: पटना में मंगलवार को नीतीश कुमार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है. जिसमें सरकार अपने चुनावी एजेंडे, रोजगार सृजन और पलायन रोकने को औपचारिक मंजूरी दे सकती है. विधानसभा चुनाव के दौरान NDA ने इन मुद्दों को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया था. ऐसे में उम्मीद है कि नई सरकार की पहली बैठक से ही रोजगार से जुड़े बड़े फैसलों की शुरुआत हो जाएगी.

बैठक में मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम- सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा सभी 26 मंत्री मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि कैबिनेट विशेष विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाएगी.

विशेष सत्र की तैयारी तेज, अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

संभावित विशेष सत्र को ध्यान में रखते हुए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. कानून-व्यवस्था मजबूत रहे, इसके लिए DM ने जिले, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों की छुट्टियों पर तुरंत रोक लगा दी है. यह रोक तब तक प्रभावी रहेगी जब तक संभावित सत्र समाप्त नहीं हो जाता.

मंत्रियों ने संभाला कामकाज

सोमवार को शुभ मुहूर्त में कई मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया.

  • बिजेंद्र यादव ने शराबबंदी विभाग
  • सुरेंद्र मेहता ने पशु-मत्स्य संसाधन विभाग
  • संजय सिंह टाइगर ने श्रम संसाधन विभाग
  • विजय सिन्हा ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कमान संभाली

शनिवार को भी कुछ मंत्रियों ने संभाली थी जिम्मेदारी

शनिवार को भी कुछ मंत्रियों ने जिम्मेदारी संभाली थी. उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने पंचायती राज मंत्रालय का पदभार लिया था, जबकि अशोक चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग, और श्रेयंसी सिंह ने आईटी विभाग का कार्यभार ग्रहण किया था. नई सरकार के पहले कैबिनेट बैठक से यह संकेत जा रहा है कि रोजगार, प्रशासनिक सख्ती और सत्र की तैयारियों पर तेजी से काम शुरू हो गया है.

Also Read: Bihar News: कुर्सी संभालते ही एक्शन में नीतीश के मंत्री, सफेदपोश अपराधियों को दी खुली चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >