Bihar News: नीलगाय और जंगली सुअर के आतंक से किसानों को मिलेगी मुक्ति, गोली मारने का आदेश

Bihar News: बिहार की नीतीश सरकार ने फैसला लिए है कि खेतों को फसल बर्बाद करने वाले नीलगायों और जंगली सुअरों को मारा जाएगा.

Bihar News: बिहार के किसान सबसे ज्यादा परेशान नीलगाय और जंगली सुअरों के आतंक से होते हैं. अब बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि नीलगाय और जंगली सुअरों को मारा जाएगा. जंगली सुअरों और नीलगायों को मारने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में अभियान चलाया जाएगा. दोनों जानवरों को नियमानुसार मारा जाएगा. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. बताया जा रहा है कि इसे लेकर जिलों में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी की आने वाले दिनों में एक संयुक्त बैठक होगी.

कब होगी शुरुआत

मंत्री डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद पदाधिकारियों ने बताया कि नीलगायों के द्वारा फसल को बड़े पैमाने में ख़राब किया जा रहा है. नीलगायों का आतंक सबसे ज्यादा वैशाली, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सीवान और समस्तीपुर जिलों में देखने को मिल रहा है. इसी माह इन जिलों में अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी.

पिछले महीने किसानों के इस मुद्दे पर मंत्रियों और अधिकारियों की भी बैठक हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया था कि कृषि विभाग नीलगाय और जंगली सुअरों को मारने का खर्च उठाएगा. इस काम को अंजाम देने के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पैनल के शिकारियों का सहयोग लिया जाएगा.

एक अनुमान के मुताबिक बिहार के 33 जिलों में नीलगाय और 30 जिलों में जंगली सुअरों की वजह से फसलें ख़राब हो रही है. किसान इस वजह से काफी परेशान हैं. दोनों जानवर किसानों की मेहनत को बर्बाद कर देते हैं. इन जिलों में लगभग 3 लाख नीलगाय और 67 हजार जंगली सुअर है. बता दें कि किसानों को वन विभाग नीलगाय और जंगली सुअरों द्वारा फसल बर्बाद करने की स्थिति में प्रति हेक्टेयर हजार रुपये मुआवजा देता है.

इसे भी पढ़ें: MLC दिनेश सिंह के बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि, CM नीतीश ने फोन कर दी सांत्वना, जांच में जुटी पुलिस

JDU: मंत्री अशोक चौधरी के ट्वीट से मचा सियासी बवाल, नीतीश कुमार ने सीएम आवास बुलाया, लिखा- बढ़ती उम्र में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >