Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट ने 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को दी मंजूरी, जानिए कब से उठा सकेंगे लाभ

Bihar Cabinet: बिहार में नीतीश सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला किया है. शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी मिल गई, जो 1 अगस्त से लागू होगी. इससे राज्य के करीब 1.86 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा.

Bihar Cabinet: चुनावी साल में बिहार सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए मुफ्त बिजली का ऐलान कर दिया है. शुक्रवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायक योजना’ को मंजूरी दे दी गई. इस फैसले के तहत अब राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी. योजना की शुरुआत 1 अगस्त से होगी और इसका लाभ सीधे जुलाई माह के बिल से मिलने लगेगा.

3797 करोड़ रुपये का तय किया गया है बजट

इस योजना के लिए 2025-26 तक 3797 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. राज्य के करीब 1 करोड़ 86 लाख 60 हजार घरेलू उपभोक्ता इस योजना के दायरे में आएंगे. यह बिहार में पहली बार है जब सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए इस तरह की सुविधा दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी ट्वीट कर दी और कहा कि सरकार शुरू से ही सस्ती दर पर बिजली दे रही है, अब 125 यूनिट तक बिल से पूरी छूट मिलेगी.

सभी घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र होगा स्थापित

सरकार का लक्ष्य आने वाले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का भी है. गरीब परिवारों के लिए इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी, जबकि अन्य लोगों को सब्सिडी दी जाएगी.

बीते मंगलवार को 30 एजेंडों पर लगी थी मुहर

बीते मंगलवार को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी. जिसमें कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगी थी. खासतौर पर राज्य में अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ नौकरियों और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति के गठन का निर्णय हुआ था. इसकी कमान विकास आयुक्त को सौंपी गई है. वहीं वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में लगे बीएलओ और सुपरवाइजरों को वार्षिक मानदेय के अतिरिक्त 6000 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा भी की गई थी. इसके लिए सरकार ने 51.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं.

Also Read: बिहार में 2011 में उभरी थी चंदन-शेरू की खौफनाक जोड़ी, तीन साल तक चलता रहा आतंक का खेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >