नीतीश सरकार का बड़ा फैसला! बिहार के मंत्री रख सकेंगे अब दो-दो सरकारी बंगले, 15 विधायकों को भी मिली छूट

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें 41 एजेंडों पर मुहर लगी. नए पद सृजन, युवाओं को नौकरी और विधायकों-मंत्रियों को अतिरिक्त बंगला देने जैसे बड़े फैसले लिए गए.

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई. इस बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगी. फैसले ऐसे हैं, जिनका सीधा असर राजनीति, प्रशासन और युवाओं पर पड़ने वाला है. कैबिनेट बैठक में बड़े पैमाने पर नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है. अलग-अलग विभागों में नए पद बनने से बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के नए मौके खुलेंगे. सरकार का कहना है कि इससे रोजगार बढ़ेगा और प्रशासनिक कामकाज भी मजबूत होगा.

बैठक का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला फैसला विधायकों और मंत्रियों के आवास को लेकर रहा. नीतीश सरकार ने उन विधायकों को भी खुश करने का रास्ता निकाल लिया है. जिन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है. कैबिनेट ने केंद्रीय पूल से बंगला देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है.

15 वरिष्ठ विधायकों को मिलेगा अतिरिक्त बंगला

बिहार विधानमंडल के ऐसे वरिष्ठ विधायक, जो मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं हैं, उन्हें अब अतिरिक्त आवास मिलेगा. इन विधायकों को विधानमंडल पूल में पहले से मिलने वाले निर्वाचन क्षेत्र वार कर्णांकित आवास के अलावा केंद्रीय पूल के 15 आवास किराये पर दिए जाएंगे. कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इस फैसले पर अमल का रास्ता साफ हो गया है.

मंत्रियों को मिलेंगे दो-दो आवास

कैबिनेट ने मंत्रियों और शीर्ष पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों को लेकर भी बड़ा फैसला किया है. सभी मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति और उपसभापति को अब दो-दो आवास मिलेंगे. इन्हें भवन निर्माण विभाग की ओर से केंद्रीय पूल से आवंटित आवास के अलावा विधानमंडल पूल में निर्वाचन क्षेत्र वार कर्णांकित आवास को अतिरिक्त आवास के रूप में दिया जाएगा. इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.

बंगले को लेकर पहले भी रहा है विवाद

बिहार में सरकारी बंगलों को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है. पहले भी मंत्रियों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों को आवास आवंटन के मुद्दे पर सियासी घमासान होता रहा है. इस नए फैसले के बाद भी राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं.

Also Read: NDA में जाएंगे तेजप्रताप यादव? विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में बोले- समय पर सब साफ हो जाएगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >