4 मई से सद्भाव यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार, जानिए कहां से करेंगे शुरुआत

Bihar Politics: नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे. चार महीने तक चलने वाली इस यात्रा में वे जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव मजबूत करेंगे.

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 4 मई से बिहार दौरे पर निकलेंगे. वे पश्चिम चंपारण से अपनी पहली राजनीतिक यात्रा शुरू करेंगे. इस यात्रा को उन्होंने ‘सद्भाव यात्रा’ नाम दिया है. यह यात्रा करीब चार महीने तक चलेगी, जिसमें निशांत कुमार बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरान वे जमीनी स्तर पर लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को करीब से समझने की कोशिश करेंगे.

हाईटेक रथ से करेंगे दौरा

इस अभियान के लिए एक विशेष हाईटेक रथ तैयार किया गया है, जिसके जरिए वे पूरे राज्य में भ्रमण करेंगे. यह रथ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, ताकि वे लगातार लोगों से जुड़ सकें और यात्रा को प्रभावी बना सकें.

कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश

निशांत कुमार की इस यात्रा का एक अहम उद्देश्य जेडीयू के जमीनी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना है. वे कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे.

जनता की समस्याएं सुनने पर रहेगा फोकस

यात्रा के दौरान निशांत हर जिले में लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे. उन्होंने कहा है कि वे इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे और जनता के बीच विश्वास कायम करेंगे.

सर्वधर्म समभाव का संदेश

‘सद्भाव यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलना है. निशांत कुमार इस यात्रा के जरिए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं.

जेडीयू कार्यालय में हुई अहम बैठक

यात्रा की तैयारियों को लेकर निशांत कुमार ने शुक्रवार को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की. इस बैठक में यात्रा के कार्यक्रम और रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.

4 मई को करेंगे औपचारिक शुरुआत

मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने बताया कि 4 मई को दोपहर 1:30 बजे वे अपने पहले कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी के साथ वे अपनी राजनीतिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत करेंगे और लोगों से संवाद शुरू करेंगे.

Also Read: ED डायरेक्टर बन DM को लगाया फोन, पटना से गिरफ्तार हुआ शातिर जालसाज, पहले भी जज बनकर कर चुका है ठगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >