राजनीति में आते ही बदल गए नीतीश के बेटे! मंदिर वाले निशांत ने ‘ऐसे’ चढ़ाई चादर, सियासी ट्रेनिंग शुरू

Nishant Kumar Politics : जेडीयू में एंट्री के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी सक्रियता बढ़ती रही है. निशांत ने पहले दिन से ही बिहार की जनता को रानजीतिक संकेत देना शुरू कर दिया है. मंदिर वाले निशांत ने यह भी संकेत दे दिया है कि वो पिता की राजनीतिक लकीर को लंबी करेंगे. खबर में पढ़ें कैसे और क्‍या दिया बड़ा संकेत.

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की कल जदयू में एंट्री हो गई है. इस एंट्री के साथ ही वह कल महावीर मंदिर और मजार पर दुआ मांगने पहुंचे. धार्मिक प्रवृत्ति के निशांत इससे पहले सनातनी संस्कृति की भक्ति में लीन दिखाई दिया करते थे. लेकिन अब वह राजनीति में आ चुके हैं. जिसकी झलक कल देखने को मिली. निशांत मजार पर दिखाई दिए.

JDU में एंट्री के बाद निशांत ने पहली बार की इबादत!

नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar की ताजा तस्वीरों को देखकर तो यह जरूर कहा जा सकता है. दरअसल, निशांत कुमार पटना हाईकोर्ट के पास मौजूद दरगाह पहुंचे थे. यहां उनके पिता नीतीश कुमार भी जाया करते हैं. मगर, सनातनी आस्‍था में लीन रहने वाले निशांत दरगाह पर हाथ जोड़े नजर आए. गौर करने वाली बात ये है कि इबादत में दुआ मांगते वक्‍त हाथ खुले रखे जाते हैं. पाठकों को बता दें कि निशांत राजनीति में आने से पहले सनातनी धार्मिक आस्‍था के अनुरूप पूजा अर्चना करते देखे गए. मगर उन्‍हें पहली बार दरगाह पर देखा गया. शायद वो भी पहली बार ही दरगाह पहुंचे थे.

नए नवेले निशांत ने दिया पहला राजनीतिक संकेत

इस दौरान निशांत ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए. हालांकि निशांत अभी उतने मंजे हुए नेता नहीं है. लेकिन वह इस राह पर जरूर दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पत्रकारों से दरगाह पर बातचीत के दौरान कहा कि “मैं आशीर्वाद लेने आया हूं…. यहां गौर करने वाली बात यह है की दरगाह पर चादर चढ़ा कर उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह पिता की राजनीति के पैटर्न को आगे बढ़ाएंगे. उन्‍होंने यह भी कहा कि वह पिता की तरह ही सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलेंगे. उन्होंने कहा, मेरे पिता भी सभी धर्म को साथ लेकर चलते थे. मेरी भी कोशिश रहेगी कि मैं सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलूं”.

बिहार के दौरे पर जाएंगे निशांत

Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार ने दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद यह भी कहा कि वह सभी जिलाध्यक्षों से मिलेंगे. पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि Bihar के दौरे पर जाएंगे. यानी इन पूरी बातों से यह बात स्पष्ट है कि अब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की Political Training शुरू हो चुकी है. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के केवल उन्हीं सवालों का जवाब दिया जिसे देना जरूरी था.

Also Read : चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav suman singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >