सिक्की कला से जुड़ कर नयी पहचान बना रहीं निर्मल कुमारी

Patna News : इनकम टैक्स गोलंबर की रहने वाली निर्मल कुमारी सिक्की कला से पिछले चार सालों से जुड़ कर काम कर रही हैं.

नकम टैक्स गोलंबर की रहने वाली निर्मल कुमारी सिक्की कला से पिछले चार सालों से जुड़ कर काम कर रही हैं. मगध महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद अभी वह कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट से बीएफए की पढ़ाई कर रही हैं. कॉलेज के समय से ही आर्ट के क्षेत्र से जुड़ने का मन था. यही वजह है कि उन्होंने उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान केंद्र से छह महीने के सिक्की कला को सीखा. इसके बाद कला को इंस्टाग्राम पर शेयर करने लगी. इसी दौरान निफ्ट पटना में स्टॉल लगाने का मौका मिला. फिलहाल ये शहर के मेले में स्टॉल लगाती हैं, जहां से इनके आर्ट को खूब पसंद किया जा रहा हैं. इन्हें आर्ट में ही अपना करियर बनाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >