Patna Crime: लहसुना थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव में फंदे से लटककर जान गंवाने वाले नवविवाहित दंपती की मौत का रहस्य अब भी बरकरार है. मंगलवार को चौकीदार संजय कुमार के बयान पर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया. वहीं मंगलवार शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
परिजन सदमे में, बयान देने की स्थिति में नहीं
लहसुना थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं और फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजन और ग्रामीण अब भी इस घटना से उबर नहीं पाए हैं.
ग्रामीणों के मन में उठ रहे कई सवाल
गांव के लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि शादी के महज दो महीने बाद आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं कि नवविवाहित दंपती ने इतना बड़ा कदम उठा लिया. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.
साधारण परिवार से थे दोनों
जानकारी के अनुसार मृतक टोनी शिक्षित था, लेकिन फिलहाल कोई काम नहीं करता था. उसकी पत्नी सलोनी विवाह के बाद घर पर ही रहती थी. दोनों साधारण किसान-मजदूर परिवार से थे. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कभी-कभी घरेलू विवाद होता था, हालांकि परिजनों ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है. दोनों का विवाह परिवारों की सहमति से हुआ था.
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. शुरुआती जांच के आधार पर मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है. इस दर्दनाक घटना की असली वजह फिलहाल रहस्य बनी हुई है.
ALSO READ: पटना-गया एनएच-22 पर घर पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें, मौत के बाद ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम
