विप चुनाव: आठ सीटों की नयी मतदाता सूची होगी तैयार

बिहार विधान परिषद की अगले साल नवंबर में रिक्त हो रही सीटों पर मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया मंगलवार से आरंभ हो जायेगी.

संवाददाता,पटना

बिहार विधान परिषद की अगले साल नवंबर में रिक्त हो रही सीटों पर मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया मंगलवार से आरंभ हो जायेगी. बिहार में पटना ग्रेजुएट पर निर्वाचित नीरज कुमार, दरभंगा ग्रेजुएट सीट पर निर्वाचित सर्वेश कुमार, तिरहुत ग्रेजुएट सीट पर निर्वाचित वंशीधर ब्रजवासी और कोसी ग्रेजुएट सीट पर निर्वाचित डा एनके यादव का कार्यकाल 16 नवंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है. इसी तरह से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित डाॅ मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित अफाक अहमद का भी कार्यकाल 16 नवंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है. बिहार की रिक्त होनेवाली इन आठ सीटों के लिए नये सिरे से मतदाता सूची के निर्माण की प्रक्रिया मंगलवार (30 नवंबर) से आरंभ हो जायेगी. इसको लेकर इसकी पहली नोटिस मंगलवार को जारी कर दी जायेगी. इसके साथ ही शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन पत्र स्वीकार किया जायेगा. शिक्षक व स्नातक नर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का आवेदन करने की अंतिम तिथि छह नवंबर, 2025 निर्धारित की गयी है. इन क्षेत्रों के प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 25 नवंबर, 2025 को किया जायेगा, जबकि 25 दिसंबर तक दावा-आपत्ति का आवेदन पत्र स्वीकार किया जायेगा. आयोग द्वारा 30 दिसंबर, 2025 को अंतिम मतादाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >