बिहटा में बाबा साहेब की नई प्रतिमा का अनावरण, पुराने मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बिहटा नगर परिषद के सहवाजपुर बगीचा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा का अनावरण किया गया. पुरानी प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश था. अब सुरक्षा के लिए ग्रिल और सीसीटीवी लगाने की तैयारी है.

Unveiling of Ambedkar's statue : बिहटा नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 स्थित सहवाजपुर बगीचा में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की नयी प्रतिमा का अनावरण किया गया. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी. कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने यहां लगी पुरानी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश था. इसके बाद उसी स्थान पर नयी प्रतिमा स्थापित की गयी.

प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में था आक्रोश

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना निंदनीय है. ऐसी घटना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती. उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

नगर पार्षद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा क्षेत्र के लोगों के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है. प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों को काफी दुख हुआ था. अब नयी प्रतिमा स्थापित होने से लोगों में खुशी है.

सुरक्षा के लिए लगेगा ग्रिल और सीसीटीवी

प्रियंका कुमारी ने कहा कि प्रतिमा की सुरक्षा के लिए जल्द ग्रिल लगाने और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे.

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

समाजसेवी रिंकू सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है. उन्होंने लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की.

पूर्व मुखिया व माले नेता राजेश प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों और उनके बताये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि संविधान में दिये गये अधिकार और सिद्धांत समाज के लिए आज भी महत्वपूर्ण हैं.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपाल रविदास, भाकपा माले जिला सचिव अमर जी, सतनारायण जी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, संतोष सिंह, सरवन पंडित, राजेश गुप्ता, पप्पू सिंह, चन्देव राम, संतोष राम, साधु पासवान, रीता गुप्ता, रमाकांत प्रसाद, अविनाश यादव, अमरजीत कुमार, गुड्डू राम, रामबाबू ठाकुर समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >