New Road In Bihar: इस जिले में नाले के ऊपर बन रही सड़क पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, जानिये कहां तक हुआ है काम

New Road In Bihar: पटना में मंदिरी नाले पर बन रही सड़क पर अगले चार महीने में गाड़ियां चलनी शुरू हो जायेगी. इसके लिये निर्माण कार्य को तेज कर दिया गया है. साथ ही उमा सिनेमा से अंटा घाट तक बनने वाले बाकरगंज नाले का निर्माण भी करीब-करीब पूरा हो गया है.

New Road In Bihar: पटना के महत्वपूर्ण नाला निर्माण का काम फिर से शुरू हो गया है. उमा सिनेमा से अंटा घाट तक बनने वाले बाकरगंज नाले का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. लेकिन कई जगह गाद यानी सिल्ट और पानी जमा होने के कारण काम रुक गया था. लेकिन अब यहां भी काम शुरू कर दिया गया है. शनिवार को उद्योग भवन के पीछे करीब 250 मजदूरों को लगाया गया, जहां सिल्ट निकाला जा रहा है.

1.4 किलोमीटर लंबी बनेगी सड़क

इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में ढलाई का काम शुरू होगा. पक्का नाला बन जाने के बाद इसके ऊपर 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क बनायी जायेगी. बाकरगंज नाले के बनने से वार्ड संख्या 37, 28, 36, 38 और 39 में पानी की निकासी में सहूलियत होगी और सड़क बनने से यातायात भी सुगम होगा.

मंदिरी नाले का निर्माण भी लगभग पूरा

साथ ही मंदिरी नाले पर सड़क का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है. तीन जगहों पर नाला निर्माण का काम अभी बाकी है. विद्यापति रास्ते के पीछे संपर्क पथ से लोग पहले ही इसका इस्तेमाल आयकर गोलंबर तक जाने के लिए करने लगे है. जबकि, इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है. यहां काम कर रहे लोगों ने बताया कि इस काम को पूरा होने में करीब तीन महीने लगेंगे.

राजीव नगर नाले के किनारे लगाई गई बैरिकेडिंग

इसके अलावा राजीव नगर नाला और आनंदपुरी नाला के पक्कीकरण का निर्माण भी शुरू हो गया है. इन दोनों नालों के ऊपर भी सड़क का निर्माण किया जायेगा. राजीव नगर रोड नंबर एक से बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है. मालूम हो, इसका शिलान्यास सीएम ने प्रगति यात्रा के दौरान किया था, लेकिन काम तेज कर दिया गया है. इन योजनाओं के पूरा होने पर जलजमाव और नाले के ऊपर टू-लेन सड़क बनने से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी.

नयी गाइडलाइन्स की गई जारी

जानकारी के मुताबिक, नाला निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति पर कड़ी निगरानी रखने के लिए नयी गाइडलाइन भी जारी की गयी है. अब हर नाले पर एक से दो इंजीनियरों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है. इन इंजीनियरों को काम की प्रगति को कलर कोडिंग के माध्यम से पांच रंगों (हरा, पीला, नीला, काला और लाल) में चिह्नित करना होगा. यह गाइडलाइन प्रमंडलीय आयुक्त और बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने नालों की समीक्षा करते हुए जारी की है.

Also Read: Bihar Crime News: ठांय-ठांय की गूंज से दहला पटना का ये फेमस इलाका, पुलिस और अपराधी के बीच तड़तड़ाई गोलियां, एक घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >